Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार से राजस्थान के दो दिन के दौरे पर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए गुरुवार से राजस्थान की दो दिन की यात्रा पर होंगी। राष्ट्रपति भवन के बुधवार को जारी बयान में कहा गया कि वे गुरुवार को उदयपुर में मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के 32वें दीक्षांत समारोह में जाएंगी।

ये भी बताया गया कि चार अक्टूबर को राष्ट्रपति माउंट आबू में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के 'स्वच्छ और स्वस्थ समाज के लिए आध्यात्मिकता' पर आयोजित ग्लोबल समिट में हिस्सा लेंगी।

उसी दिन, वे राजस्थान सरकार के मानगढ़ धाम, बांसवाड़ा में आयोजित किए जा रहे आदि गौरव सम्मान समारोह में भी शामिल होंगी।