राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को ओडिशा के भुवनेश्वर में एजी स्क्वायर पर डॉ. बी.आर. आंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
भारत रत्न डॉ. आंबेडकर एक न्यायविद, विचारक, अर्थशास्त्री और समाज सुधारक थे, जिन्होंने अपना जीवन समानता की वकालत करने और जाति आधारित भेदभाव को मिटाने के लिए समर्पित कर दिया। बाबा साहेब को 1990 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
आंबेडकर की पुण्यतिथि हर वर्ष छह दिसंबर को मनाई जाती है। इसे ‘महापरिनिर्वाण दिवस’ के तौर पर मनाया जाता है। बाबा साहेब आंबेडकर का निधन छह दिसंबर, 1956 को नई दिल्ली में हुआ था।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भुवनेश्वर में बी.आर. आंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की
You may also like
बदरी-केदार में दिव्यांग और बुजुर्ग श्रद्धालुओं को मिलेगी दर्शन में प्राथमिकता, BKTC का बड़ा फैसला.
दिल्ली में 20 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, पुलिस को बताए बिना अंतिम संस्कार की तैयारी.
तृप्ति डिमरी और माधुरी दीक्षित की फिल्म मां बहन 4 जून को Netflix पर होगी रिलीज.
CM रेखा गुप्ता ने दिवंगत NDMC कर्मचारियों के परिजनों को सौंपे नियुक्ति पत्र.