Breaking News

पीएम मोदी ने 'मन की बात' में कारगिल दिवस पर शहीद वीर सैनिकों को किया याद     |   जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश के बीच खोले गए सलाल बांध के सभी गेट     |   प्रह्लाद जोशी ने शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला     |   पहले लोग मैनपुरी नाम से घबराते थे : CM योगी आदित्यनाथ     |   '2028 का चुनाव नहीं लड़ूंगा', सिद्धारमैया ने किया बड़ा ऐलान     |  

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को फिजी के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मंगलवार को फिजी के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार 'कम्पैनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी' से सम्मानित किया गया। अवार्ड से सम्मानित किए जाने के बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि ये सम्मान भारत और फिजी के बीच गहरी दोस्ती का प्रतीक है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने भारत और फिजी के रिश्तों की सराहना की और कहा कि भारत एक मजबूत, लचीला और ज्यादा समृद्ध राष्ट्र बनाने के लिए फिजी के साथ साझेदारी करने को तैयार है।