Breaking News

कुवैत में ईरानी ड्रोन हमला, सेना ने कई ड्रोन मार गिराने का दावा     |   ‘देशहित सर्वोपरि’, लोकमान्य तिलक पुरस्कार समारोह में बोले NSA अजीत डोभाल     |   राहुल गांधी और पप्पू यादव के खिलाफ FIR की मांग, राम मंदिर चढ़ावा विरोध प्रदर्शन पर शिकायत     |   CWG 2026: मुक्केबाजी में प्रीति पवार ने जीता स्वर्ण पदक     |   CM रेखा गुप्ता ने लॉन्च की दिल्ली लक्ष्मी योजना, आज से रजिस्ट्रेशन शुरू     |  

रोंगाली बिहू त्योहार की तैयारियां हुई शुरू

गोलाघाट डिस्ट्रिक्ट एसोसिएशन के असम छात्र परिषद की तरफ से रोंगाली बिहू त्योहार से पहले एक वर्कशॉप कराया गया। इसमें स्कूली छात्रों को बेहतरीन ट्रेनरों की देख-रेख में असम के मशहूर डांस बिहू की ट्रेनिंग दी गई। वर्कशॉप में हिस्सा लेने वाली स्कूली छात्राएं बिहू डांस सीखने के लिए काफी जोश में दिखीं। अब उन्हें रोंगाली बिहू त्योहार का इंतजार है ताकि वे अपने हुनर को लोगों के सामने पेश कर सकें। रोंगाली बिहू असमिया नया साल शुरू होने और बसंत के मौसम की शुरुआत का प्रतीक है। लोगों के मुताबिक धर्म और जाति की दूरियों को भुलाकर सभी लोग मिल-जुल कर त्योहार मनाते हैं। पारंपरिक तौर से अप्रैल के मध्य में मनाया जाने वाला रोंगाली बिहू त्योहार सात दिनों तक चलता है। इस साल ये 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक मनाया जाएगा।