Breaking News

केरलम में प्रधानमंत्री मोदी बोले- LDF सरकार जाएगी, जनता को NDA पर भरोसा     |   राजस्थान SI भर्ती 2021: HC ने सिंगल बेंच का फैसला बरकरार रखा, अभ्यर्थियों को झटका     |   'झूठ फैलाने में माहिर हैं LDF-UDF', केरल में विपक्षी गठबंधन पर PM मोदी का निशाना     |   अफगानिस्तान में आए 5.9 तीव्रता के भूकंप में एक घर ढहने से 8 लोगों की मौत     |   अमेरिकी विमानों को गिराए जाने का ईरान के साथ बातचीत पर नहीं पड़ेगा कोई असर: ट्रंप     |  

झारखंड के रांची में वसंत पंचमी की तैयारी तेज, होगी देवी सरस्वती की पूजा

झारखंड की राजधानी रांची के लोग शुक्रवार को होने वाले वसंत पंचमी उत्सव की तैयारी में जुटे हैं। ये दिन वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है। इस मौके पर ज्ञान की देवी सरस्वती की पूजा की जाती है। शहर के कारीगर मूर्तियों की मांग को पूरा करने में जुटे हैं। वे जल्द से जल्द अपना काम खत्म करना चाहते हैं ताकि सभी मूर्तियों को तय वक्त पर पूजा पंडालों तक पहुंचाया जा सके।

हालांकि, कुछ कारीगरों का कहना है कि मूर्तियों की कीमतों में सालों से बढ़ोतरी नहीं हुई है। ऐसे में लगातार बढ़ती लागत की वजह से उनके लिए अपनी रोजीरोटी चलाना मुश्किल हो गया है। सरस्वती पूजा भारत के उत्तर, पूर्व और मध्य क्षेत्रों में बड़े ही धूम धाम की जाती है। इस दिन लोग पीले वस्त्र पहनकर और सरसों के फूलों से सजावट कर, ज्ञान, कला और संगीत की देवी सरस्वती का पूजन करते हैं। साथ ही पतंगबाजी और खास पकवानों का मजा लेते हैं।