Breaking News

पवन सिंह, निशांत कुमार समेत अन्य नव निर्वाचित MLC कल लेंगे शपथ     |   केन्या में विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत     |   झारखंड में बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत     |   मुंबई: स्कूल बस पर गिरा पेड़, 10 छात्र सुरक्षित निकाले गए, एक बच्चे की मौत     |   दिल्ली के परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग     |  

प्रभास की ‘सलार’ ने दुनियाभर में छापे नोट

प्रभास की सलार ने लोगों पर अपना जादू पहले दिन से ही चला दिया था. अब फिल्म को रिलीज हुए 6 दिन हो चुके हैं. ऐसे में फिल्म का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. अब 6वें दिन के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं. प्रशांत नील के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने अबतक कितने कमाए चलिए जानते हैं.

Sacnilk की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज से ही बॉक्स ऑफिस पर कब्जा करने वाली सलार ने पांचवे दिन 24.90 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया था. वहीं, अब छठे दिन सलार ने 17 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. इसी के साथ, भारत में फिल्म अबतक 297.40 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है. बता दें कि सलार ने पहले दिन 90.7 करोड़ रुपए के जबरदस्त आंकड़े के साथ खाता खोला था.