Breaking News

कोलकाता समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश, 19 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी     |   न्यूजीलैंड में 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी     |   रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में छापेमारी     |   दिल्ली: रेखा गुप्ता कैबिनेट ने ₹400 करोड़ से अधिक की 'स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन नीति' को दी मंजूरी     |   तृणमूल कांग्रेस की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया     |  

झारखंड के बोकारो में शांतिपूर्ण रहा मतदान, ईवीएम की गईं सील

झारखंड के बोकारो में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान बुधवार को शांतिपूर्वक खत्म हो गया है। ईवीएम सील करने के बाद अलग-अलग मतदान केंद्रों से पोलिंग पार्टियां लौटनी शुरू हो गई हैं।

चुनाव अधिकारी सुनीता देवी ने बताया कि "सेंट जेवियर स्कूल में तीन बूथ हैं, 325, 326 और 327. यहां मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया है और सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक अच्छी वोटिंग हुई है. ईवीएम को सील कर दिया गया है।

अधिकारियों ने कहा कि झारखंड के 38 विधानसभा सीटों में बुधवार शाम पांच बजे तक लगभग 68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, बुधवार को यहां पर दूसरे और आखिरी चरण का मतदान हुआ। 12 जिलों के 14,218 बूथों पर सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक हुआ।