Breaking News

राजकोट में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से आ रही थी मुंबई, सभी यात्री सुरक्षित     |   अंकित हत्याकांड: दिल्ली की कोर्ट दोषी ताहिर हुसैन की सजा पर 31 जुलाई को फैसला सुनाएगी     |   'पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस जानबूझकर संसद में हंगामा कर रही', बोले किरेन रिजिजू     |   गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में BAMS एग्जाम से पहले पेपर लीक की आशंका, जांच जारी     |   दिल्ली मालवीय नगर होटल फायर केस: साकेत कोर्ट ने कुक केसर नेगी को जमानत दी     |  

हरिशंकर तिवारी पर फिर गरमाई सियासत

पूर्वांचल की सियासत के कभी बेताज बादशाह रहे पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी को लेकर फिर एक बार सियासत गर्मा गई है. हरिशंकर तिवारी की जयंती पर 5 अगस्त को उनकी प्रतिमा लगाने की तैयारी थी. प्रतिमा लगाने के लिए पैतृक गांव टांडा में बनाए चबूतरे को प्रशासन ने बुधवार को बुलडोजर से ढहवा दिया. योगी सरकार के इस एक्शन को हरिशंकर तिवारी के बेटे विनय शंकर तिवारी ने ब्राह्मण स्वाभिमान से जोड़ा तो सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी समर्थन में उतर गए हैं. वहीं, बीजेपी का कहना है कि तिवारी परिवार अपनी खत्म होती सियासत को बचाने के लिए ओछी राजनीति पर उतर गया है.