Breaking News

वाराणसी में सीएम योगी का बड़ा ऐलान, भदोही का नाम फिर होगा संत रविदास नगर     |   'अमित शाह फोन पर पुलिसवालों से बात कर रहे थे, मैंने खुद देखा...', जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर राहुल गांधी का दावा     |   सरकार ने छात्रों के साथ चर्चा करके समस्या का हल निकाला: बीजेपी     |   राहुल गांधी ने सदन में झूठ बोला, देश को भ्रमित करने की कोशिश की: बीजेपी     |   आंदोलन कर रहे छात्रों पर गोली नहीं चलाई गई, राहुल ने झूठ बोला: बीजेपी     |  

यूपी से दिल्ली तक BJP में सियासी हलचल

लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद से उत्तर प्रदेश बीजेपी में घमासान मचा है. 48 घंटे के भीतर जेपी नड्डा से केशव प्रसाद मौर्य की दूसरी मुलाकात चर्चा में है. कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. दिल्ली में सियासी हलचल तब तेज हो गई जब यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी BJP मुख्यालय पहुंचे. दोनों नेताओं ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ मीटिंग की.

केशव प्रसाद मौर्य और भूपेन्द्र चौधरी के दिल्ली जाने के कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं. प्रदेश सरकार और संगठन के बीच जबरदस्त तनातनी चल रही है. केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यसमिति की बैठक में संगठन को सरकार से बड़ा बताया था. हालांकि सूत्रों के मुताबिक, यूपी के दोनों नेताओं के साथ बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बैठक के दौरान राज्य के चुनावी समीकरणों पर चर्चा की है.