Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

लोनी में पुलिस अलर्ट मोड पर, धनतेरस पर एसीपी ने की बाजारों में गश्त

आगामी त्यौहारों को लेकर गाजियाबाद पुलिस अलर्ट मोड पर है। धनतेरस के मौके पर एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम स्वयं पुलिस टीम के साथ क्षेत्र के प्रमुख बाजारों में गश्त करते नजर आए। एसीपी गौतम ने बताया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी या अप्रिय घटना से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि पुलिस लगातार बाजारों में पेट्रोलिंग कर रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

बाजारों में धनतेरस की खरीदारी के चलते भारी भीड़ देखी जा रही है, ऐसे में पुलिस कर्मियों को ट्रैफिक सुचारू बनाए रखने और लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाने के निर्देश दिए गए हैं। एसीपी ने व्यापारी वर्ग और आम जनता से भी अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को दें।