Breaking News

महाराष्ट्र: इच्छा मृत्यु मामलों के लिए अस्पतालों में मेडिकल पैनल बनाने का आदेश     |   UP: सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर मस्जिद हटेगी, 30 दिन का दिया गया समय     |   पश्चिम बंगाल से राज्यसभा के लिए बीजेपी के तीनों उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए     |   पश्चिम बंगाल से सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक राज्यसभा सांसद चुने गए     |   बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा घोटाला: BKTC के पूर्व टेंपल अधिकारी को SIT ने किया गिरफ्तार     |  

आंदोलन कर रहे प्रतियोगी छात्रों पर पुलिस ने भांजी लाठियां

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) पर प्रदर्शन कर रहे प्रतियोगी छात्रों पर लाठीचार्ज कर दिया गया। पुलिस की बैरिकेडिंग को तोड़कर आगे बढ़ रहे छात्रों की पुलिस से नोकझोंक हो गई। इसके बाद पुलिस ने छात्रों पर लाठियां भांजनी शुरू कर दी, जिससे अफरातफरी मच गई। फोर्स ने छात्रों को काफी दूर तक खदेड़कर तितर बितर कर दिया। 

पुलिस और पीएसी के जवानों ने आयोग के सामने बैठे छात्रों को हटाने का प्रयास किया। विरोध के बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर दिया। इससे भगदड़ मच गई।