Breaking News

बंगाल चुनाव: ‘झालमुड़ी मैंने खाई, मिर्ची TMC को लगी’, कृष्ण नगर रैली में बोले मोदी     |   'पश्चिम बंगाल में इस बार परिवर्तन होगा', कृष्णा नगर रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा     |   सुबह 9 बजे तक बंगाल में 18.76%, तमिलनाडु में 17.69% मतदान     |   ईरान के खिलाफ नाकाबंदी के तहत 31 जहाजों को वापस लौया: अमेरिकी सेना सेंट्रल कमांड     |   ईरान-US संघर्ष के बीच ट्रंप प्रशासन ने नेवी सेक्रेटरी जॉन सी फेलन को पद से हटाया     |  

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार

बिहार के गोपालगंज में पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से ऑस्ट्रेलिया में बनी चार पिस्तौल बरामद की गई हैं। पुलिस को मिली सूचना के आधार पर कुचायकोट थाने के बलथरी चेकपोस्ट पर ये गिरफ्तारी की गई। 

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान राजस्थान के अजमेर निवासी कमल रावत और मुजफ्फरपुर निवासी शांतनु शिवम के तौर पर हुई है। एसपी स्वर्ण प्रभात के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े अंतरराज्यीय हथियार तस्करों को निशाना बनाकर की गई कार्रवाई के तहत ये गिरफ्तारियां की गई हैं। पूछताछ के दौरान पता चला कि गिरोह की मुजफ्फरपुर और मोतिहारी जिलों में बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना थी।