Breaking News

तुर्किए, सऊदी अरब और पाकिस्तान ने मिलकर जॉइंट डिफेंस डील पर साइन किए     |   चरखी दादरी गैंगवार में शामिल आरोपी रोहित उर्फ कातिया को पुलिस ने अरेस्ट किया     |   संसद में हंगामे के बीच अमित शाह से संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मुलाकात की     |   बच्चे की मौत पर पटना में बवाल, गुस्साए लोगों ने पुलिस की गाड़ियों को फूंक डाला     |   छात्रों के समर्थन में भूख हड़ताल पर बैठेंगे निशिकांत, मांगी मंजूरी     |  

अवैध हथियार रखने के आरोप में पुलिस ने 5 लोगों को किया गिरफ्तार

पंजाब पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने 5 लोगों को अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है साथ ही उनके पास से पांच बंदूकें और सात जिंदा गोलियां भी जब्त की है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार किए गए लोगों पर आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी। कुछ दिनों पहले पुलिस को एक चौकी पर नियमित जांच के दौरान एक मोबाइल मिला था और उससे जानकारी मिली कि शिवम मूल निवासी अलीगढ़, यूपी नामक व्यक्ति के पास अवैध हथियार हैं। जिसके बाद पुलिस ने सही मौका देखकर छापेमारी की और आरोपियों को गिरफ्तार किया।