Breaking News

फ्रांस में इबोला के पहले केस की पुष्टि हुई     |   रूस और भारत द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे: क्रेमलिन     |   कोलकाता हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हुई     |   कोलकाता हादसा: CM शुभेंदु अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे     |   कर्नाटक में 1 जुलाई से लागू होगी वीबीजी राम जी योजना     |  

फिरोजाबाद में त्योहारों को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट

जनपद फिरोजाबाद में त्योहारों के मद्देनजर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है । जिले में सुरक्षा व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए विशेष कदम उठाए जा रहे हैं। आज जुमे की नवाज और नवरात्रि को लेकर एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में संपूर्ण जिले के प्रत्येक थाना क्षेत्र में पुलिस अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। पुलिस ने ड्रोन कैमरों के माध्यम से चप्पे चप्पे पर निगरानी बढ़ा दी है। तो वहीं सोशल मीडिया पर पुलिस टीम द्वारा निगरानी रखी जा रही है ताकि हिंदू मुस्लिम धर्म के त्योहारों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई चूक न हो ।

एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद का कहना है कि हम त्योहारों के दौरान सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहे हैं। ड्रोन निगरानी के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है, तो वहीं सोशल मीडिया पर काफी निगरानी रखी जा रही है जिससे अपराध और गलत गतिविधियां करने वालो पर कड़ी कार्रवाई की जाए ।