Breaking News

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति भारत के सच्चे दोस्त, जकार्ता में बोले पीएम मोदी     |   केरलम के कल्लाडी में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन: मलबे के बीच फंसे 5 से 7 मजदूर, बचाव कार्य जारी     |   वायनाड लैंडस्लाइड पर प्रियंका गांधी का पोस्ट: पीड़ित परिवारों के प्रति जताई गहरी संवेदना     |   पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आतंकवादी हमले में 9 पुलिसकर्मी मारे गए     |   पालघर: 6 दिन की बारिश में अबतक 10 लोगों की मौत     |  

नागपुर के हिंसा प्रभावित इलाकों में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला, लोगों से की न घबराने की अपील

महाराष्ट्र के नागपुर में पुलिस ने मंगलवार को हिंसा प्रभावित इलाके में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च में नागपुर के पुलिस कमिश्नर रविंदर सिंघल भी मौजूद रहे।

कमिश्नर सिंघल ने बताया कि "इलाके में शांति है और हम किसी भी तरह की हिंसा को रोकने के लिए काम कर रहे हैं। जांच चल रही है और हम हिंसा में शामिल लोगों की पहचान कर रहे हैं। सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यहां है, इसलिए लोगों को चिंता नहीं करनी चाहिए। शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है।" 

औरंगजेब की कब्र के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के एक दिन बाद शहर में हिंसा भड़कने के मामले में 50 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है और नागपुर के कुछ हिस्सों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। नागपुर के पुलिस कमिश्नर रविंदर कुमार सिंघल ने मंगलवार को बताया कि हिंसा के सिलसिले में पांच एफआईआर दर्ज की गई हैं।

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे मध्य नागपुर के महल क्षेत्र के चिटनिस पार्क में हिंसा भड़क उठी, जहां पुलिस पर पथराव किया गया। यह अफवाह फैली कि छत्रपति संभाजीनगर जिले में मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र को हटाने के लिए एक दक्षिणपंथी संगठन के  आंदोलन के दौरान एक समुदाय की पवित्र पुस्तक को जला दिया गया।