Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

Bihar: हिरासत में मौत पर थाने में तोड़फोड़, अधिकारियों ने किया आत्महत्या का दावा

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में गुरुवार को हिरासत में हुई एक शख्स की मौत को लेकर हिंसक भीड़ ने पुलिस स्टेशन में तोड़फोड़ की। हालांकि, पुलिस ने दावा किया कि चोरी के मामले में कथित तौर पर शामिल होने के आरोप में पुलिस ने शिवम कुमार नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसने लॉकअप के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

मृतक के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि पुलिस की बर्बरता के कारण शिवम की हिरासत में मौत हुई है। जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, घटना के बाद कॉटी थाने के एसएचओ और दो अन्य अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।

मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शुशील कुमार ने कहा, "सीसीटीवी फुटेज के आधार पर प्रारंभिक जांच से पता चला है कि शिवम ने गुरुवार सुबह करीब तीन बजे कांटी पुलिस स्टेशन के लॉकअप के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। चूंकि ये एक हिरासत में हुई मौत है, इसलिए पुलिस स्टेशन के एसएचओ सहित दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई है। तीन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। फोरेंसिक विशेषज्ञों को मौके पर भेजा गया है और तीन डॉक्टरों की एक टीम पोस्टमार्टम करेगी।"