Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

बेंगलुरु छेड़छाड़ मामला: पुलिस ने छेड़छाड़ करने वाले की तलाश तेज की, 300 CCTV फुटेज की जांच जारी

कर्नाटक के बेंगलुरु में एक महिला से छेड़छाड़ करने वाले शख्स का पता न लगा पाने के कारण आलोचना झेल रही पुलिस ने मंगलवार को कहा कि उसने अपराधी को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की हैं। 

बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त बी दयानंद ने संवाददाताओं को बताया कि 300 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज की निगरानी की जा रही है। पिछले सप्ताह सुड्डागुंटेपल्या में हुई छेड़छाड़ की घटना के संबंध में तेजी से जांच की जा रही है और हम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित की पहचान करने और उसका पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। इसकी जांच के लिए कई टीमें गठित की गई हैं और 300 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरा फुटेज का विश्लेषण किया जा रहा है।"

गश्त और बीट सिस्टम पर गृह मंत्री की टिप्पणी पर एक सवाल के जवाब में पुलिस आयुक्त ने कहा कि दिन और रात की बीट सिस्टम नियमित रूप से की जा रही है और नाकाबंदी का पालन किया जा रहा है। दयानंद ने बताया, "वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रात के बीट सिस्टम की निगरानी कर रहे हैं। सॉफ्टवेयर की मदद से रात के बीट सिस्टम पर नजर रखी जा रही है।" 

कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने सोमवार को कहा कि बेंगलुरु जैसे बड़े शहर में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ जैसी घटनाएं “यहाँ-वहाँ” होती रहती हैं, लेकिन पुलिस की मौजूदगी और प्रयासों के कारण कुल मिलाकर स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है। 

मंत्री परमेश्वर ने मंगलवार को कहा, “मैं गृह विभाग को दिशा-निर्देश जारी करता रहा हूं। हम नियमित ब्रीफिंग करते रहे हैं। जो भी कार्रवाई करने की ज़रूरत होगी, हम करेंगे। क्या मुझे यह आंकड़े देने चाहिए कि बीजेपी के सत्ता में रहने के दौरान महिलाओं के साथ कितने अत्याचार हुए थे?”