Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

Kerala: इडुक्की में अवैध विस्फोटकों पर पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

केरल के इडुक्की जिले में अवैध रूप से विस्फोटक रखे जाने के मामले में कुल तीन गिरफ्तारियां की गई हैं। पुलिस ने बताया कि एराट्टुपेटा के रहने वाले शिबिली बिना सही दस्तावेजों के विस्फोटक इडुक्की लाए थे और उसे मुहम्मद फैजी ने ये विस्फोटक दिया था। पुलिस ने दोनों से पूछताछ करने के बाद उनसे सामान खरीदने वाले तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है।

इनमें 210 डेटोनेटर और जिलेटिन की छड़ें खरीदने वाले जोसेफ और रॉय और बीजू शामिल हैं। बीजू के घर के पास से 98 डेटोनेटर और 46 जिलेटिन की छड़ें बरामद की गईं। रविवार को केरल पुलिस ने अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री रखने के आरोप में तमिलनाडु के एक शख्स को गिरफ्तार किया। इससे पहले इडुक्की वंदनमेडु पुलिस ने एराट्टुपेटा से शिबिली और थेक्कोय से फैजी को गिरफ्तार किया था।

एराट्टुपेटा नाडाकल में एक गोदाम में की गई तलाशी के दौरान 8701 डेटोनेटर और 2604 जिलेटिन की छड़ों सहित भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए। पुलिस पड़ताल के बाद इस नतीजे पर पहुंची कि विस्फोटकों को इडुक्की, कोट्टायम और पथानामथिट्टा जिलों में अवैध रॉक खदानों में ले जाया गया था।

ऑपरेशन डी हंट के तहत जिले में व्यापक तलाशी ली गई, जो ड्रग्स के खिलाफ एक अभियान है। पुलिस ने बस स्टैंड, बाजार और रिसॉर्ट में तलाशी ली और गाड़ियों की भी जांच की। जिला पुलिस प्रमुख ने कहा कि आने वाले दिनों में ड्रग माफिया के खिलाफ तलाशी जारी रहेगी।