Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

फरीदाबाद में सीएम नायब सैनी की सुरक्षा में सेंध, एक ने फेंका फोन, दूसरे ने दिखाया काला झंडा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सुरक्षा में रविवार को उस समय सेंध लग गई जब फरीदाबाद में रोड शो के उन पर फोन फेंका गया। हालांकि, फोन सीएम को नहीं बल्कि उनकी कार पर लगा था। जिस वक्त ये घटना हुई उस वक्त सैनी बीजेपी के मेयर प्रत्याशी प्रवीण जोशी के समर्थन में रोड शो कर रहे थे। 

इतना ही नहीं, एक शख्स उनके काफिले में घुस गया और सीएम को काला झंडा दिखाया। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उस शख्स को पकड़ लिया और सीएम ने रोड शो जारी रखा।