Breaking News

केरलम इलेक्शन: चुनाव प्रचार का कल आखिरी दिन, प्रियंका गांधी वायनाड में करेंगी रैली     |   'तुरंत जमानत नहीं', नेपाल सुप्रीम कोर्ट सख्त, ओली और रमेश लेखक को राहत से इनकार     |   PAN कार्ड केस: आजम और उनके बेटे अब्दुल्ला खान की अपील पर फैसला 20 अप्रैल को संभव     |   डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर पाकिस्तान का सीजफायर प्रस्ताव नामंजूर किया     |   IPL 2026: केकेआर ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, पंजाब किंग्स से है मुकाबला     |  

फार्मेसी डिप्लोमा काउंसलिंग शेड्यूल जारी, 25 सितंबर से भरें च्वाइस फिलिंग

संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (पॉलिटेक्निक), उत्तर प्रदेश ने फार्मेसी डिप्लोमा दाखिले के लिए काउंसलिंग कार्यक्रम जारी कर दिया है. काउंसलिंग शेड्यूल UPJEE की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जारी किया गया है. च्वाइस फिलिंग 25 सितंबर से शुरू होकर 27 सितंबर तक चलेगा. सीट आवंटन के नतीजे 28 सितंबर को जारी किए जाएंगे.

काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक सभी उम्मीदवार ऑनलाइन फ्रीज/फ्लोट विकल्प चुन सकते हैं.जिला केंद्रों पर दस्तावेज सत्यापन 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक होगा. फीस 29 सितंबर से 15 अक्टूबर तक ऑनलाइन जमा किए जा सकते हैं. काउंसलिंग प्रक्रिया 5 राउंड में होगी और 31 अक्टूबर को समाप्त होगी. वहीं दूसरे राउंड की काउंसलिंग प्रक्रिया 2 अक्टूबर से शुरू होगी.