Breaking News

झारखंड में बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत     |   मुंबई: स्कूल बस पर गिरा पेड़, 10 छात्र सुरक्षित निकाले गए, एक बच्चे की मौत     |   दिल्ली के परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग     |   NIA ने TMC पार्षद शकील अली को गिरफ्तार किया, 2023 रामनवमी जुलूस में हिंसा से जुड़ा है मामला     |   सरकार ने CBDT चेयरमैन रवि अग्रवाल का कार्यकाल 30 जून के बाद छह महीने के लिए बढ़ाया     |  

‘लोगों को महिलाओं पर अत्याचार दिखाने वाली फिल्में पसंद हैं

कंगना रनौत हर मुद्दे पर अपनी राय रखने के लिए मशहूर हैं. वो अक्सर सोशल मीडिया पर हर सोशल टॉपिक और ट्रेंडिंग मुद्दे पर अपना पक्ष रखती हैं. फिल्मों के साथ-साथ धाकड़ गर्ल कंगना अपनी बेबाकी से भी लोगों के बीच पॉपुलर हैं. हाल ही में उन्होंने एक ट्वीट शेयर किया है जो जमकर वायरल हो रहा है. अपने लेटेस्ट पोस्ट में कंगना ने बिना नाम लिए रणबीर की एनिमल पर आपत्ति जताई है.

अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर कंगना का ये पोस्ट लोगों की निगाहें अपनी ओर खींच रहा है. कंगना ने लिखा है कि दर्शकों को महिलाओं पर अत्याचार करने वाली फिल्में ही क्यों पसंद आती हैं. करण जौहर और उनके गिरोह उनका करियर खत्म करना चाहते हैं. उन्होंने एनिमल की सफलता को बेहद खतरनाक बताया है. बता दें कि एक्ट्रेस ने ये ट्वीट अपनी एक फीमेल फैन के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए दिया है. दरअसल, उस लेडी ने कंगना की फिल्म तेजस की तारीफ करते हुए पोस्ट किया था और उसे देखने की अपील की थी.