Breaking News

उत्तराखंड: पौड़ी गढ़वाल में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, कल स्कूल बंद रहेंगे     |   पश्चिम बंगाल: सुष्मिता देव, प्रकाश चिक बराइक और सुखेंदु रॉय शेखर BJP में शामिल     |   UP: बुलंदशहर में भारी बारिश से मस्जिद की दीवार गिरी, 2 लोगों की मौत, 4 घायल     |   गाजियाबाद: सर्वोदय नगर में घर के बाहर गली में भरे पानी में डूबी 3 वर्षीय बच्ची, मौत     |   होर्मुज में टैंकर पर हमले के बाद कतर ने एलएनजी उत्पादन बढ़ाने की योजना को रोका     |  

लोग जल्दबाजी न करें, बड़े आयोजनों में धैर्य दिखाना चाहिए, महाकुंभ हादसे पर श्री श्री रविशंकर

आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने बुधवार को महाकुंभ में श्रद्धालुओं को अमृत स्नान के लिए जाने से थमने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि बड़े आयोजनों में लोगों को काफी धीरज रखने की जरुरत होती है। उनकी ये टिप्पणी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेले में मौनी अमावस्या 'अमृत स्नान' के दौरान बने 'भगदड़ जैसे हालात' के बाद आई है।

श्री श्री रविशंकर ने बेंगलुरू में कहा कि उनकी लोगों से अपील है कि वे महाकुंभ जाने में जल्दबाजी न करें। उन्होंने कहा कि जल्दबाजी में भगदड़ होती है। श्रीश्री रविशंकर ने कहा कि बड़े आयोजनों के दौरान धीरज रखने की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि लोगों को ये समझाने की जरूरत है कि उनका नंबर भी आएगा।

मौनी अमावस्या के मौके पर बुधवार को संगम पर भगदड़ जैसे हालात बन गए। इसमें कई महिलाओं और बच्चों को चोट आई हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के अनुमान के मुताबिक, मौनी अमावस्या से एक दिन पहले मंगलवार को मेले में लगभग पांच करोड़ लोग स्नान के लिए पहुंचे और बुधवार को लगभग 10 करोड़ लोगों के जुटने की उम्मीद है।