प्रेम में नाकामी से आहत एक युवक ने बदले की भावना में दीवानी न्यायालय और पुलिस लाइन को बम से उड़ाने की धमकी दे डाली। मामला सामने आते ही खुफिया एजेंसियां और पुलिस सतर्क हो गईं। आजमगढ़ के थाना निजामाबाद क्षेत्र के बक्सपुर निवासी विशाल रंजन एक युवती से प्रेम करता था, जिसकी शादी जौनपुर में तय हो गई थी। शादी रुकवाने के इरादे से उसने युवती के मंगेतर के नाम से फर्जी आईडी बनाकर अश्लील पोस्ट किए। पंचायत में माफी मांगने के बाद भी उसने बदले की साजिश रची। आरोप है कि विशाल ने फर्जी ई-मेल आईडी बनाकर जौनपुर दीवानी न्यायालय और पुलिस लाइन को बम से उड़ाने की धमकी दी। जांच के बाद एटीएस ने थाना सिधारी क्षेत्र से उसे एक किराए के कमरे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ जारी है।
आशिकी का जुनून, जौनपुर दीवानी न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, युवक गिरफ्तार
You may also like
गाजियाबाद में सनसनी, रिश्ता टूटने से नाराज सिरफिरे युवक ने दो बहनों को मारी गोली.
CM योगी के बिजली आपूर्ति पर सख्त निर्देश, शहरों में 24 घंटे बिजली देने के निर्देश.
उत्तराखंड में 14 दिनों में लापता हुए 3 ट्रेकर्स, ट्रेकर्स की सुरक्षा के लिए बनेगा नया सिस्टम.
Stock Market: शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा.