पंचायत 3 रिलीज़ हो गई है. इस सीरीज़ को पसंद करने वाले लोग सीरीज़ के तीसरे सीजन का लंबे वक्त से इंतज़ार कर रहे थे. तीसरे सीजन में प्रह्लाद चा बनकर फैसल मलिक छा गए हैं. उनके डायलॉग्स की क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. टीवी9 हिंदी डिजिटल ने भी पंचायत के प्रह्लाद चा यानी फैसल से बात की है. इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी. उन्होंने कंगना रनौत के राजनीति में उतरने पर भी खुलकर बात की.