Breaking News

छत्तीसगढ़ के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी     |   पश्चिम बंगाल में दोपहर 3 बजे तक 78.68% वोटिंग     |   बंगाल में IMD का आंधी-तूफान का अलर्ट     |   सलीम डोला को लेकर दिल्ली से मुंबई लेकर जाएगी NCB की टीम     |   बंगाल चुनाव: भवानीपुर में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी की TMC वर्कर्स से झड़प     |  

Asian Games 2023: पलक और ईशा ने 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण और रजत पदक जीता

एशियाई खेलों में शुक्रवार को दो युवा महिला निशानेबाजों पलक गुलिया और ईशा सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल मुकाबले में भारत के लिए स्वर्ण और रजत पदक हासिल कर शूटिंग रेंज में धूम मचा दी।

भारतीय निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष पोडियम फिनिश के लिए आपस में मुकाबला किया। इसमें 17 वर्षीय पलक ने स्वर्ण पदक और ईशा ने रजत पदक जीता। इसके बाद एशियन गेम्स में भारत के पदकों की संख्या 17 हो गई है। वहीं ईशा को कड़ी टक्कर देने के बाद पाकिस्तान की तलत किशमाला को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

पिछले साल ही शूटिंग जगत में पदार्पण करने वाले पलक के लिए किसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में ये पहला बड़ा व्यक्तिगत पदक है। उन्होंने एशियाई खेलों के रिकॉर्ड के लिए फाइनल में 242.1 का स्कोर किया।

ईशा ने इससे पहले बुधवार को 25 मीटर पिस्टल में व्यक्तिगत रजत पदक जीता था और शुक्रवार को पलक और दिव्या टीएस के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल टीम रजत जीतने वाली तिकड़ी का हिस्सा थीं। शुक्रवार को उन्हें 239.7 स्कोर के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा।