भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर की चेतावनी पर पाकिस्तान बिलबिला गया है. जयशंकर ने हाल ही में एक कार्यक्रम में कहा था कि पाकिस्तान के साथ बातचीत का दौर खत्म हो गया है, अब उसे उसी के भाषा में जवाब मिलेगा. जयशंकर ने इस बयान पर अब पाकिस्तान ने प्रतिक्रिया दी है. पाकिस्तान ने कहा कि कश्मीर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक विवादित मुद्दा है. इसका समाधान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के प्रस्तावों के तहत किया जाना चाहिए.
पाकिस्तान विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने रविवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर के विवाद को एकतरफा तरीक से नहीं सुलझाया जा सकता है. यह मुद्दा अंतरराष्ट्रीय सल्तर पर विवादित है. इसे सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों और कश्मीर के अवाम की इच्छाओं के मुताबिक हल किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि इस अनसुलझे विवाद का समाधान दक्षिण एशिया में शांति और स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण है. बलूच ने कहा कि पाकिस्तान कूटनीति और बातचीत के लिए प्रतिबद्ध है लेकिन किसी भी शत्रुतापूर्ण कार्रवाई का वह दृढ़ता से जवाब देगा.