Breaking News

JPSC के तीनों सदस्यों का इस्तीफा, राज्यपाल को भेजा पत्र     |   रांची छात्र प्रदर्शन के बीच JPSC के तीनों सदस्यों ने किया रिजाइन     |   पीएम मोदी ने CWG 2026 के पदक विजेताओं से की मुलाकात     |   एयर इंडिया की AI 2379/फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलटों का डोप टेस्ट किया गया     |   महाराष्ट्र के पुणे में बारामती एयरस्ट्रिप के पास निजी कंपनी का ट्रेनर विमान दुर्घटनाग्रस्त     |  

पीएम को कुछ कहना चाहिए’: संसद सुरक्षा चूक पर बोले अधीर रंजन चौधरी

नई संसद की दर्शक दीर्घा में दो शख्स के घुसने के बाद लोकसभा में हंगामा मच गया. संसद में घुसपैठ करने के मामले में अब तक पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है जबकि छठे आरोपी की तलाशी जारी है. सभी आरोपियों के खिलाफ UAPA के तहत केस दर्ज किया गया है. इन चारों लोगों ने ही भवन के अंदर और बाहर पीली और लाल कलर की गैस छोड़ी जिससे अफरा-तफरी मच गई. इसके साथ ही इन लोगों ने संसद की रेकी भी की थी. फिलहाल मामले की जांच चल रही है, लेकिन इसी बीच कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बड़ा बयान दिया है.

अधीर रंजन चौधरी ने हमले को सुरक्षा की बड़ी चूक बताते हुए कहा कि इतनी जल्दबाजी में पुराने संसद भवन से हटकर नए संसद भवन में जाने का फैसला लिया गया. सरकार की जल्दबाजी के चक्कर में यह घटना सफल हुई. इतनी बड़ी घटना घटी ना पीएम का कोई बयान आया ना ही गृह मंत्रालय का. जैसे इनसे कोई मतलब ही नहीं है. देश के पीएम सिंघोल लेकर संसद के अंदर पूजा पाठ करते हैं, फिर भी नए सदन की यह हालत हुई. हिंदुस्तान के पीएम को दुख जताना चाहिए था