Breaking News

दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश शुरू     |   विपक्ष के सांसद आज संसद के मकर द्वार पर छात्रों के मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे     |   राजद के पूर्व नेता मृत्युंजय तिवारी आज बीजेपी में होंगे शामिल     |   एयरलाइन शुरू करने की खबरों को अडानी एंटरप्राइजेज ने किया खारिज     |   कुवैत में अमेरिकी ठिकानों पर धमाके     |  

पीएम मोदी ने बताया NDA सरकार ने 100 दिन में क्या-क्या किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय गुजरात के दौरे पर हैं. वह आज गुजरात को 8000 करोड़ की सौगात देंगे. इसके साथ ही भुज से अहमदाबाद तक भारत की पहली वंदे मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे. इसी बीच पीएम मोदी ने गांधीनगर में ग्लोबल रिन्यूएबल एनर्जी इन्वेस्टर्स मीट एंड एक्सपो के चौथे एडिशन को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि न सिर्फ भारतीय बल्कि पूरी दुनिया को लगता है कि 21वीं सदी के लिए भारत सबसे अच्छा ऑप्शन है. साथ ही, इस दौरान उन्होंने अपने तीसरे कार्यकाल के 100 दिनों पर भी बात की.