Breaking News

'ईरान डील फाइनल नहीं, बात नहीं बनी तो फिर बरसाएंगे बम', G7 में ट्रंप की धमकी     |   गुरु रंधावा जिम फायरिंग केस: लॉरेंस गैंग के दो शूटर गिरफ्तार     |   MLC चुनाव: CM डीके शिवकुमार ने रिसॉर्ट में मॉक वोटिंग कराई, कल होना है मतदान     |   मॉनसून ने कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा को कवर किया: IMD     |   2011 से 2020 के बीच खराब हो चुकी और जंगल कटने से प्रभावित 21.76M हेक्टेयर जमीन को भारत ने फिर से किया ठीक     |  

PM मोदी मुंबई में India Maritime Week में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुंबई में चल रहे इंडिया मैरीटाइम वीक 2025 के दौरान मैरीटाइम लीडर्स कॉन्क्लेव को संबोधित करेंगे . इस कार्यक्रम में वे ग्लोबल मैरीटाइम सीईओ फोरम की अध्यक्षता करेंगे. पूरा कार्यक्रम मुंबई के नेस्को एग्जीबिशन सेंटर में आयोजित होने जा रहा है. यहां पीएम मोदी शाम 4 बजे शामिल होंगे. यह पूरा कार्यक्रम 5 दिनों तक चलने वाला है, जिसमें दुनियाभर के 85 देशों से करीब 1 लाख डेलिगेट्स हिस्सा लेंगे. 

भारत भी खुद को एक समुद्री ताकत के तौर पर स्थापित करना चाहता है, यही वजह है कि इस कॉन्क्लेव को अहम माना जा रहा है. कार्यक्रम में जाने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने इसे मैरीटाइम सेक्टर में सहयोग के लिए एक शानदार मंच बताया है. मैरीटाइम लीडर्स कॉन्क्लेव जो वैश्विक समुद्री कंपनियों के नेतृत्व, प्रमुख निवेशकों, नीति निर्माताओं, नवप्रवर्तकों और अंतरराष्ट्रीय भागीदारों को वैश्विक समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र के भविष्य पर विचार-विमर्श करने के लिए एक मंच पर लाता है. इस कॉन्क्लेव में 85 देशों के एक लाख प्रतिनिधि शामिल होने वाले हैं. जहां वे अपनी-अपनी बात रखेंगे.

मैरीटाइम अमृत काल विजन 2047 के चार 4 प्रमुख उद्देश्य हैं.

  • पोर्ट-आधारित विकास
  • शिपिंग और शिपबिल्डिंग
  • आसान लॉजिस्टिक्स
  • समुद्री कौशल विकास

मुंबई में आयोजित हो रहा इंडिया मैरीटाइम वीक 2025 का आयोजन 27 से 31 अक्टूबर तक चलने वाला है. इस कार्यक्रम की थीम यूनाइटिंग ओशन्स, वन मैरीटाइम विजन (सागर एक, दृष्टि एक) है. इसमें दुनिया भर की प्रमुख शिपिंग कंपनियों के CEO, निवेशक, नीति निर्माता, तकनीकी नवाचारक और अंतरराष्ट्रीय साझेदार शामिल होंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम में शामिल होने की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट की है. इसके साथ ही लिखा मैं 29 अक्टूबर को मुंबई में चल रहे इंडिया मैरीटाइम वीक 2025 के कार्यक्रमों में शामिल होऊंगा और मैरीटाइम लीडर्स कॉन्क्लेव को संबोधित करूंगा. इसके अलावा ग्लोबल मैरीटाइम सीईओ फोरम की अध्यक्षता करूंगा. यह मंच समुद्री क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने और भारत के सुधारों को प्रदर्शित करने का बेहतरीन अवसर है.