प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली की करतार नगर इलाके में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने अरविंद केजरीवाल के हरियाणा पर दिए गए बयान पर करारा जवाब दिया।
पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली चुनाव में हार के डर से 'आप'-दा वाले हताश हो गए हैं। उन्होंने कहा कि ये दावा करना कि हरियाणा वाले पानी में जहर मिला रहे हैं। ये हरियाणा का नहीं पूरे देश का अपमान है।
पीएम ने एएपी नेताओं की तुलना सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज से भी की, जो लोगों को धोखा देने के लिए बदनाम हुआ था।
उन्होंने कहा, "आपने चार्ल्स शोभराज के बारे में सुना होगा। वो एक जाना-माना ठग था। वो मासूमियत से लोगों को ठगने में इतना माहिर था कि हर बार लोग उसके झांसे में आ जाते थे। इसलिए ऐसे लोगों से सावधान रहना होगा।" .
अरविंद केजरीवाल के यमुना के पानी में जहर वाले बयान पर PM मोदी का तंज
You may also like
करण औजला ने कॉन्सर्ट में आशा भोंसले को दी श्रद्धांजलि, गानों के मैशअप से किया याद.
MP कैबिनेट के बड़े फैसले, 19,810 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी, सिंचाई से मेडिकल तक फोकस.
PM मोदी कल करेंगे देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, मां दात काली मंदिर में करेंगे पूजा.
IFS अधिकारी ने 3 लाख रुपये का टूर भत्ता उत्तराखंड CM राहत कोष में किया दान.