Breaking News

CBI ने 'अभय' हेल्पबॉट लॉन्च किया, लोगों को साइबर क्राइम-डिजिटल अरेस्ट से बचाएगा     |   प्रतीक यादव की अस्थियां कल हरिद्वार में प्रवाहित होंगी, अखिलेश-अमन बिष्ट रहेंगे मौजूद     |   'सरकार ₹12.35/Kg की दर से प्याज खरीदेगी', पुणे में बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह     |   जापान में आया जोरदार भूकंप, रिक्टर स्केल 6.6 तीव्रता रही, सुनामी का अलर्ट नहीं     |   MP की धार भोजशाला मामले में हिंदू पक्षकार ने सुप्रीम कोर्ट में केविएट दाखिल की     |  

पीएम मोदी ने सीएम योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात की और प्रयागराज में महाकुंभ मेला स्थल पर लगी आग की घटना के बारे में जानकारी ली।

यूपी के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले के सेक्टर 19 में रेलवे ब्रिज के पास रविवार को भीषण आग लग गई। फिलहाल, अग्रिनशमन कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है।

आग की चपेट में आने से करीब 18 झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।