Breaking News

दिल्ली: नरेला में तेज रफ्तार कार ने एक महिला समेत कई वाहनों को मारी टक्कर, चालक हिरासत में     |   IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए PM मोदी, छात्रों को किया सम्मानित     |   खराब मौसम के चलते जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित, श्रद्धालुओं की संख्या में भी कमी     |   हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, बस के खाई में गिरने से 7 की मौत और कई घायल     |   सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई मौत     |  

असम में पीएम मोदी ने देखा चाय का बागान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार 9 मार्च को असम में 17,500 करोड़ रुपए से ज्यादा की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इस दौरान पीएम ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें असम के लोगों के लिए साढ़े 17 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने का अवसर मिला जो उनके लिए सौभाग्य की बात है.

इस दौरान पीएम मोदी ने असम के चाय बागानों के शानदार नजारों का लुत्फ उठाया. जो दुनियाभर में मशहूर हैं. पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया पर चाय के बागान की तस्वीरों को शेयर किया है. जिसमें वो चाय के बागानों का जायजा लेते नजर आ रहे हैं. तस्वीरों को शेयर करते हुए पीएम मोदी ने कैप्शन में लिखा कि असम अपने शानदार चाय बागानों के लिए जाना जाता है और यहां की चाय ने पूरी दुनिया में अपनी जगह बनाई है.