पीएम मोदी ने महाराष्ट्र की जनता से वोटिंग की अपील की। उन्होंने सुबह एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखा," महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की सभी सीटों पर आज वोटिंग हो रही है। मैं प्रदेश के सभी मतदाताओं से आग्रह करता हूं कि वे इस प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और लोकतंत्र के इस उत्सव की शोभा बढ़ाएं। इस अवसर पर मैं सभी युवाओं और महिला मतदाताओं से अपील करता हूं कि वे बड़ी संख्या में आगे आएं और मतदान करें।"