Breaking News

तुर्किए, सऊदी अरब और पाकिस्तान ने मिलकर जॉइंट डिफेंस डील पर साइन किए     |   चरखी दादरी गैंगवार में शामिल आरोपी रोहित उर्फ कातिया को पुलिस ने अरेस्ट किया     |   संसद में हंगामे के बीच अमित शाह से संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मुलाकात की     |   बच्चे की मौत पर पटना में बवाल, गुस्साए लोगों ने पुलिस की गाड़ियों को फूंक डाला     |   छात्रों के समर्थन में भूख हड़ताल पर बैठेंगे निशिकांत, मांगी मंजूरी     |  

शिवमोगा की रैली में विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र कर्नाटक के शिवमोगा में रैली कर रही है. रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी की प्राथमिकता विकास, गरीब कल्याण और सामर्थ्यवान भारत. कांग्रेस के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं है इसलिए वो तरह-तरह के हथकंडे आजमाती है. उसका पहला हथकंडा है बार-बार झूठ बोलो. सुबह शाम झूठ बोले.

पीएम ने कहा, कांग्रेस दूसरा हथकंडा है अपने झूठ को ढकने लिए नए झूठ बोलो, लेकिन जब पकड़े जाओं तो उसका ठिकरा दूसरे पर फोड़ दो. कांग्रेस के लोग बड़े बड़े झूठ बोलने में एक्सपर्ट हो गये हैं. यहां कर्नाटक में भी कांग्रेस ने यही किया. अब सरकार बनने के बाद भी वो झूठ बोलते जा रही है. कभी वो केंद्र पर आरोप लगाती है. क्योंकि कांग्रेस की मंशा कभी लोगों की भलाई करने की नहीं होती है. कांग्रेस का केवल एक ही इरादा होता है लोगों को लूटना. अपनी जेब भरना.