Breaking News

यौन उत्पीड़न केस में तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा     |   केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अरुणाचल के बाढ़ प्रभावित केयी पानयोर का दौरा किया     |   FCRA बिल पर 12 अगस्त को संसद में चर्चा संभव, हमें यही बताया गया: मिजोरम सीएम     |   कोचिंग अग्निकांड केस: SC ने लखनऊ विकास प्राधिकरण को अवमानना ​​का नोटिस थमाया     |   महाराष्ट्र: बॉम्बे HC का डॉक्टरों की हड़ताल पर स्वतः संज्ञान, IMA को नोटिस जारी     |  

होशंगाबाद में INDIA गठबंधन पर जमकर बरसे पीएम मोदी

मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित किया. जहां पीएम ने इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा. पीएम ने कहा कि क्या एक स्थिर, कमजोर, भ्रष्ट और स्वार्थी नेताओं का INDI गठबंधन देश को मजबूत बना सकता है?

पीएम ने कहा कि अभी ज्यादा दिन नहीं हुए हैं, जब मध्य प्रदेश ने पूरे देश को चौंका दिया था और होशंगाबाद ने तो कमाल कर दिया था. यहां से जो लहर उठी थी, वो लहर पूरे देश में फैल चुकी है. देश के कोने-कोने से एक ही आवाज आ रही है फिर एक बार मोदी सरकार.