Breaking News

वाराणसी में सीएम योगी का बड़ा ऐलान, भदोही का नाम फिर होगा संत रविदास नगर     |   'अमित शाह फोन पर पुलिसवालों से बात कर रहे थे, मैंने खुद देखा...', जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर राहुल गांधी का दावा     |   सरकार ने छात्रों के साथ चर्चा करके समस्या का हल निकाला: बीजेपी     |   राहुल गांधी ने सदन में झूठ बोला, देश को भ्रमित करने की कोशिश की: बीजेपी     |   आंदोलन कर रहे छात्रों पर गोली नहीं चलाई गई, राहुल ने झूठ बोला: बीजेपी     |  

दिल्ली में पीएम मोदी ने की CCS की बैठक

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, सेना ने आज केरन सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर एक आतंकी को मार गिराया है. सूत्रों के मुताबिक कुपवाड़ा पुलिस और सुरक्षा बलों को केरन इलाके में घुसपैठ की जानकारी मिली थी, जिसके बाद ऑपरेशन शुरू किया गया. वहीं सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई, जिसमें अब तक एक आतंकवादी मारा गया है. उधर, दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में सीसीएस की बैठक हुई है, जिसमें जम्मू-कश्मीर के हालात पर लंबी चर्चा की गई.