Breaking News

CBI ने 'अभय' हेल्पबॉट लॉन्च किया, लोगों को साइबर क्राइम-डिजिटल अरेस्ट से बचाएगा     |   प्रतीक यादव की अस्थियां कल हरिद्वार में प्रवाहित होंगी, अखिलेश-अमन बिष्ट रहेंगे मौजूद     |   'सरकार ₹12.35/Kg की दर से प्याज खरीदेगी', पुणे में बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह     |   जापान में आया जोरदार भूकंप, रिक्टर स्केल 6.6 तीव्रता रही, सुनामी का अलर्ट नहीं     |   MP की धार भोजशाला मामले में हिंदू पक्षकार ने सुप्रीम कोर्ट में केविएट दाखिल की     |  

PM मोदी ने लोगों को क्रिसमस की बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देशवासियों को क्रिसमस की बधाई दी और उनकी सुख-समृद्धि की कामना की। पीएम ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "आप सभी को क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘प्रभु यीशु मसीह की शिक्षाएं सभी को शांति और समृद्धि का मार्ग दिखाएं।"

प्रधानमंत्री ने सोमवार को दिल्ली में कैथलिक बिशप्स कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया (सीबीसीआई) द्वारा आयोजित क्रिसमस समारोह में हिस्सा लिया था। उन्होंने इस कार्यक्रम से जुड़ा एक वीडियो भी साझा किया।