Breaking News

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति भारत के सच्चे दोस्त, जकार्ता में बोले पीएम मोदी     |   केरलम के कल्लाडी में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन: मलबे के बीच फंसे 5 से 7 मजदूर, बचाव कार्य जारी     |   वायनाड लैंडस्लाइड पर प्रियंका गांधी का पोस्ट: पीड़ित परिवारों के प्रति जताई गहरी संवेदना     |   पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आतंकवादी हमले में 9 पुलिसकर्मी मारे गए     |   पालघर: 6 दिन की बारिश में अबतक 10 लोगों की मौत     |  

रंग ला रही है 'पीएम स्वनिधि योजना', सीएम भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में 7 लाख से ज्यादा लाभार्थी बने आत्मनिर्भर

Gujarat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुरू की गई पीएम स्वनिधि योजना गुजरात में रेहड़ी पटरी वालों और फेरीवालों को वित्तीय मदद देकर उनका जीवन बदल रही है। इस योजना के जरिये मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल के नेतृत्व में गुजरात ने सात लाख से ज्यादा लाभार्थियों को आत्मनिर्भर बनने में मदद की है। इसके लिए विशेष केंद्र और मार्गदर्शन कार्यक्रम चलाए गए, ताकि ये सुनिश्चित किया जा सके कि दुकानदार बिना किसी परेशानी और बिना किसी कोलैटरल के कर्ज ले सकें। इससे वे अपना कारोबार फिर से शुरू कर सकते हैं और उसका विस्तार कर सकते हैं। 

ये योजना निधि बेन वाला और धर्मेश भाई विसानी जैसे लाभार्थियों के लिए काफी मददगार साबित हुई। 10 हजार के शुरुआती लोन से लेकर 50 हजार तक के कर्ज ने उनके व्यवसाय को लगातार बढ़ाया। अब उन्हें संघर्ष नहीं करना पड़ता, बल्कि अब वे स्टॉक में निवेश करते हैं और बेहतर मुनाफा कमाते हैं। ये सरकारी पहल उनके परिवार का जीवन बदल रही है।

पीएम स्वनिधि योजना सिर्फ कर्ज देने की योजना नहीं, बल्कि वित्तीय स्थिरता का जरिया भी है। लगातार मिल रहे सरकारी समर्थन की बदौलत छोटे व्यवसाय फलेंगे-फूलेंगे, जिससे एक मजबूत और आत्मनिर्भर भारत बनेगा।