Breaking News

पवन सिंह, निशांत कुमार समेत अन्य नव निर्वाचित MLC कल लेंगे शपथ     |   केन्या में विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत     |   झारखंड में बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत     |   मुंबई: स्कूल बस पर गिरा पेड़, 10 छात्र सुरक्षित निकाले गए, एक बच्चे की मौत     |   दिल्ली के परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग     |  

पीएम मोदी 23 जनवरी को तिरुवनंतपुरम का दौरा करेंगे, बीजेपी ने भव्य स्वागत की योजना बनाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 जनवरी को तिरुवनंतपुरम का दौरा करेंगे जिस दौरान उनका एक बड़ा रोड शो भी होगा। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेताओं ने मंगलवार को बताया कि उनके भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है। बीजेपी द्वारा तिरुवनंतपुरम नगर निगम में जीत हासिल करने के बाद मोदी की प्रदेश की ये पहली यात्रा है। 

नगर निकाय में इस जीत के साथ बीजेपी ने वहां चार दशकों से अधिक समय से चल रहे वामपंथी शासन को समाप्त किया है। उनके अनुसार, सुबह 11 बजे पुथारिकंदम मैदान में लगभग 25,000 कार्यकर्ताओं के उनके स्वागत के लिए एकत्र होने की उम्मीद है।

अपनी यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री तिरुवनंतपुरम के विकास की एक योजना महापौर वी.वी. राजेश को सौंपेंगे। पार्टी नेताओं ने यहां बताया कि ये योजना 2030 तक शहर के विकास और वृद्धि की रूपरेखा प्रस्तुत करती है। वे केरल के लिए स्वीकृत चार नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। बीजेपी के प्रदेश नेताओं ने कहा कि ये दौरा स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान किए गए वादे को पूरा करता है। 

एक संवाददाता सम्मेलन में पार्टी के प्रदेश महासचिव एस. सुरेश ने कहा कि मोदी सुबह 10 बजे शहर पहुंचेंगे और एक आधिकारिक रेलवे कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद वो पुथारिकंदम मैदान में पार्टी की बैठक में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री मैदान पहुंचने से पहले रोड शो में हिस्सा लेंगे।