Breaking News

जयपुर में फॉरेस्ट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की निर्माणाधीन छत गिरी, 10 घायल     |   पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक बहाल, दो लेन से शुरू हुआ यातायात     |   वेनेजुएला में भूकंप से हुई मौतों का आंकड़ा बढ़ा, 3535 पहुंची तादाद     |   रूस-यूक्रेन युद्धः कीव पर मिसाइल हमले में मारे गए 21 लोग, यूक्रेनी अधिकारियों ने की पुष्टि     |   एस जयशंकर ने बहरीन के किंग से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई बात     |  

पीएम मोदी का 30 मार्च को नागपुर दौरा, RSS संस्थापक डॉ. हेडगेवार के स्मारक पर देंगे श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को महाराष्ट्र के नागपुर का दौरा करेंगे। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. हेडगेवार के स्मारक पर श्रद्धांजलि देंगे और माधव नेत्रालय प्रीमियम केंद्र के विस्तार भवन की आधारशिला रखेंगे। करीब पांच लाख वर्ग फीट में फैली नई इमारत हिंगना रोड पर लगभग छह एकड़ जमीन पर बनाई जाएगी। इसमें 250 बिस्तरों वाला मेडिकल कॉलेज भी होगा।

कांग्रेस ने पीएम मोदी की नागपुर यात्रा का स्वागत किया है। पार्टी को उम्मीद है कि इससे शहर को महत्वपूर्ण परियोजना का उपहार मिलेगा। माधव नेत्रालय प्रीमियम केंद्र पर होने वाले कार्यक्रम में आरएसएस सरसंघचालक मोहन भागवत भी शामिल होंगे।।

मोदी, डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर का दौरा करने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री होंगे। मोदी दीक्षाभूमि भी जाएंगे, जहां डॉ. बी. आर. आंबेडकर ने 1956 में लाखों अनुयायियों के साथ बौद्ध धर्म अपनाया था।