Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

PM मोदी 22 फरवरी को मेरठ मेट्रो और ‘नमो भारत’ ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

Meerut: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल मेरठ का दौरा करेंगे और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इस शहर में शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन पर ‘मेरठ मेट्रो’ और ‘नमो भारत ट्रेन’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

प्रधानमंत्री वहां से मेट्रो से मेरठ साउथ स्टेशन तक जाएंगे और दोपहर करीब एक बजे मेरठ में लगभग 12,930 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि मोदी इस अवसर पर जनसभा को संबोधित भी करेंगे। प्रधानमंत्री संपूर्ण 82 किलोमीटर लंबे ‘दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर’ को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

वह भारत की पहली ‘नमो भारत रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम’ (आरआरटीएस) के शेष खंडों का उद्घाटन करेंगे, जिनमें दिल्ली में सराय काले खां और न्यू अशोक नगर के बीच का पांच किलोमीटर का खंड और उत्तर प्रदेश में मेरठ साउथ और मोदीपुरम के बीच का 21 किलोमीटर का खंड शामिल है।

प्रधानमंत्री मेरठ साउथ और मोदीपुरम के बीच चलने वाली मेरठ मेट्रो सेवाओं का भी उद्घाटन करेंगे। यह नमो भारत के बुनियादी ढांचे पर ही संचालित होगी, जो देश में अपनी तरह की पहली पहल है।

मेरठ मेट्रो भारत की सबसे तेज मेट्रो प्रणाली होगी, जिसकी अधिकतम परिचालन गति लगभग 120 किलोमीटर प्रति घंटा होगी, यह मेट्रो रास्ते के सभी निर्धारित ठहरावों पर रुकते हुए, पूरी दूरी को मात्र 30 मिनट में तय कर लेगी।