Breaking News

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच US का अलर्ट, लेबनान की यात्रा से बचें     |   सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे अन्ना हजारे     |   सुप्रीम कोर्ट में पत्र याचिका दायर, सोनम वांगचुक को दोबारा जंतर-मंतर भेजने की मांग     |   जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सड़क दुर्घटना में 6 लोग घायल     |   जंतर-मंतर पर अभिजीत दिपके पर महिला ने फेंकी इंक     |  

PM मोदी आज करेंगे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, अब ढाई घंटे में पूरा होगा सफर!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, 14 अप्रैल को देश के सबसे महत्वाकांक्षी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में शामिल दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे. करीब 210 किलोमीटर लंबे इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के शुरू होने से दिल्ली से देहरादून की दूरी अब 6 घंटे से घटकर महज ढाई से तीन घंटे में तय की जा सकेगी. यह एक्सप्रेसवे न सिर्फ कनेक्टिविटी बल्कि प्रकृति संरक्षण और आधुनिक इंजीनियरिंग का भी शानदार उदाहरण है. इस प्रोजेक्ट का सबसे बड़ा आकर्षण है एशिया का सबसे लंबा 12 किलोमीटर का ग्रीन एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर, जो राजाजी टाइगर नेशनल पार्क के ऊपर से गुजरता है. 

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को भारत की आधुनिक इंजीनियरिंग का शानदार नमूना बताया जा रहा है, जहां विकास और पर्यावरण संरक्षण दोनों का संतुलन दिखता है. प्रधानमंत्री मोदी आज इस ऐतिहासिक परियोजना को राष्ट्र को समर्पित कर उत्तर भारत की कनेक्टिविटी की तस्वीर बदलने जा रहे हैं.यह एक्सप्रेसवे दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लिए एक बड़ा गेमचेंजर माना जा रहा है. इसके जरिए पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. देहरादून, मसूरी और चारधाम यात्रा आसान होगी. यमुना एक्सप्रेसवे, एनएच और 10 से ज्यादा स्टेट हाईवे से सीधा कनेक्शन है. 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक पोस्ट करते हुए सीएम योगी ने कहा, "आज सहारनपुर की धरती विकास, विश्वास और कनेक्टिविटी के एक ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनने जा रही है. प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी आज 12000 करोड़ रुपये की लागत से बने दिल्ली-उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड को जोड़ने वाले 'दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर' को राष्ट्र को समर्पित करेंगे." मुख्यमंत्री ने इस हाईवे को केवल एक सड़क परियोजना नहीं, बल्कि 'नये भारत' की नई गति, नई कनेक्टिविटी और नई संभावनाओं का सेतु (पुल) बताया. 

यह कॉरिडोर दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों से होकर गुजरता है. दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा के समय को वर्तमान में छह घंटे से घटाकर लगभग ढाई घंटे कर देगा. पीएम मोदी सबसे पहले देहरादून के पास मां डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे, जिसे पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. बयान में कहा गया है कि इसके बाद वह देहरादून में एक सार्वजनिक समारोह में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे और एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे.