Breaking News

बिहार सीएम नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल को बुलाई कैबिनेट की बैठक     |   कर्नाटक कांग्रेस के करीब 30 विधायक दिल्ली के लिए रवाना     |   पश्चिम बंगाल: नेताजी के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस ने टीएमसी जॉइन की, बीजेपी से इस्तीफा     |   बिहार में नए सीएम बनाने की कवायद तेज, शिवराज सिंह चौहान ऑब्जर्वर बनाए गए     |   मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन     |  

पीएम मोदी ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, बताया- महाराष्ट्र की राजनीति के शिल्पकार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को शिवसेना के संस्थापक और महाराष्ट्र की राजनीति के प्रमुख स्तंभ रहे बालासाहेब ठाकरे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने बालासाहेब ठाकरे को महाराष्ट्र के सामाजिक और राजनीतिक परिदृश्य को आकार देने वाला महान व्यक्तित्व बताया।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा संदेश में लिखा, “महान बालासाहेब ठाकरे की जन्म शताब्दी पर हम एक ऐसी विभूति को श्रद्धांजलि देते हैं, जिन्होंने महाराष्ट्र के सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य को गहराई से आकार दिया। अपनी तेज बुद्धि, प्रभावशाली वक्तृत्व कला और दृढ़ विश्वास के लिए जाने जाने वाले बालासाहेब का लोगों के साथ अनोखा जुड़ाव था।”

पीएम मोदी ने लिखा कि राजनीति के अलावा बालासाहेब ठाकरे को संस्कृति, साहित्य और पत्रकारिता से भी विशेष प्रेम था। एक कार्टूनिस्ट के रूप में उनका सफर समाज पर उनकी पैनी नजर और विभिन्न मुद्दों पर निडर टिप्पणी का प्रमाण है। उन्होंने कहा, “हम महाराष्ट्र की प्रगति के लिए उनके विजन से अत्यंत प्रेरित हैं और उसे साकार करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे।”