Breaking News

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी की बात NTA ने मानी, दोबारा होगी प्रभावित छात्रों की परीक्षा     |   नोएडा के स्पार्क मिंडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की 6 गाड़ियां     |   दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |  

पीएम मोदी ने युवाओं को दी सौगात, 51000 से अधिक युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र

Rozgar Mela:  आज 19वें रोजगार मेले के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान कर दिए हैं। यह कार्यक्रम देश के 47 अलग-अलग स्थानों पर एक साथ आयोजित किया गया। चयनित उम्मीदवारों को रेलवे, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य विभाग और अन्य केंद्रीय मंत्रालयों में नियुक्ति मिली है, जिससे वे अब सरकारी सेवाओं में अपने नए कार्य की शुरुआत करेंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वह अभी 2 दिन पहले ही 5 देशों की यात्रा करके लौटे हैं। इस दौरान उनकी कई बड़ी कंपनियों के नेताओं से बातचीत हुई। उन्होंने महसूस किया कि पूरी दुनिया भारत के प्रभाव और तकनीकी प्रगति को लेकर बहुत उत्साहित है। आज दुनिया भारत की विकास यात्रा का हिस्सा बनना चाहती है और भारत के साथ आगे बढ़ने के लिए इच्छुक है।

भारत दुनिया के अलग-अलग देशों के साथ साझेदारी कर रहा है, जिसका उद्देश्य युवाओं को अधिक अवसर और रोजगार उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही उनका कौशल और क्षमता विकसित कर उन्हें सशक्त बनाना भी इस प्रयास का मुख्य लक्ष्य है।

कई मंत्रालयों में मिलेगी नियुक्ति-

रोजगार मेले के तहत चयनित उम्मीदवार रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग और उच्च शिक्षा विभाग समेत कई सरकारी विभागों में नियुक्त किए जाएंगे। इसके अलावा अन्य केंद्रीय मंत्रालयों और संगठनों में भी युवाओं को नियुक्ति दी जाएगी।

सरकार का मानना है कि रोजगार मेले से युवाओं को नौकरी के अवसर मिलने के साथ-साथ देश की प्रशासनिक और विकास संबंधी व्यवस्थाओं को भी मजबूती मिल रही है। पिछले कुछ वर्षों में केंद्र सरकार ने भर्ती प्रक्रियाओं को तेज करने और रिक्त पदों को भरने के लिए लगातार रोजगार मेलों का आयोजन किया है।