Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

PM मोदी ने हफ्ते में एक बार चलने वाली चार ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु और केरल के विभिन्न स्थानों से छह ट्रेनों को वर्चुअल रूप से हरी झंडी दिखाई। रेल मंत्रालय ने बताया कि इनमें से चार ट्रेनें साप्ताहिक होंगी। मंत्रालय ने इन ट्रेनों के नियमित संचालन की तिथियों, ठहरावों और परिचालन के दिनों का विवरण दिया और छह अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी की। मंत्रालय ने संबंधित रेल विभागों को इन ट्रेनों की नियमित सेवाओं को शुरू करने की व्यापक रूप से घोषणा करने का निर्देश दिया।

22 डिब्बों वाली नागरकोइल-चारलापल्ली अमृत भारत ट्रेन 12 मार्च से वाणिज्यिक सेवा शुरू करेगी। यह ट्रेन हर गुरुवार को रात पौने बारह बजे नागरकोइल से रवाना होगी और शनिवार को सुबह 4:20 बजे चारलापल्ली पहुंचेगी। वापसी यात्रा में यह हर शनिवार को सुबह सवा आठ बजे चारलापल्ली से चलेगी और रविवार को दोपहर 3:35 बजे नागरकोइल पहुंचेगी।

पोल्लाची-पलक्कड़ एमईएमयू ट्रेन भी 12 मार्च से अपनी नियमित सेवा शुरू करेगी और सप्ताह में पांच दिन चलेगी। मंगलुरू-रामेश्वरम एक्सप्रेस एक साप्ताहिक ट्रेन है, जिसकी नियमित सेवा 14 मार्च से शुरू होगी और यह मंगलुरू से शाम साढ़े सात बजे रवाना होगी। मयिलादुथुराई-कराइकुड़ी पैसेंजर ट्रेन 16 मार्च से प्रतिदिन चलेगी। एक अन्य एक्सप्रेस ट्रेन, तिरुनेलवेली-मंगलुरू एक्सप्रेस, 18 मार्च से अपनी साप्ताहिक सेवा शुरू करेगी और यह तिरुनेलवेली से दोपहर पौने चार बजे रवाना होगी।

पोदानूर-धनबाद अमृत भारत ट्रेन 21 मार्च से नियमित साप्ताहिक सेवाएं शुरू करेगी। यह ट्रेन हर शनिवार को सुबह सवा छह बजे पोदानूर से रवाना होगी और सोमवार को सुबह चार बजे धनबाद पहुंचेगी। वापसी की यात्रा ट्रेन सोमवार को दोपहर दो बजे शुरू करेगी और बुधवार को सुबह 11:20 बजे पोदानूर पहुंचेगी।

मंत्रालय ने इन नई सेवाओं के बारे में बातचीत की और कहा कि भारत के दक्षिणी छोर पर स्थित नागरकोइल को हैदराबाद के जीवंत शहर चारलापल्ली से जोड़ने से लेकर, कोयंबटूर के औद्योगिक गलियारों को धनबाद के इस्पात शहर से जोड़ने और दक्षिणी शहर तिरुनेलवेली और पवित्र शहर रामेश्वरम को पश्चिमी तट पर स्थित मंगलुरू से जोड़ने तक, ये सेवाएं परिवहन को नया रूप देंगी।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "इसके अलावा, मयिलादुथुराई-थिरुवरूर-कराइकुडी सेवा के माध्यम से जन-केंद्रित क्षेत्रीय कनेक्टिविटी प्रदान करके, हर बुनियादी ढांचागत उन्नति यह सुनिश्चित करती है कि हर यात्रा, चाहे वह छात्र, व्यापारी या तीर्थयात्री के लिए हो, वो सुरक्षित, तेज और अधिक किफायती हो।"