Breaking News

नेपाल में ईंधन संकट के बीच सरकार का फैसला, अब हफ्ते में दो दिन छुट्टी     |   बंगाल के कूचबिहार पहुंचे पीएम मोदी, जनसभा को कर रहे संबोधित     |   कूचबिहार में प्रधानमंत्री मोदी बोले - रैली ने बदलाव पर मुहर लगा दी, बीजेपी की होगी प्रचंड जीत     |   बंगाल में संविधान की प्रक्रिया भी सुरक्षित नहीं, अधिकारियों को बंधक बनाया गया: PM मोदी     |   चुनाव में लालच रोकने के लिए ECI का एक्शन, जब्त किए ₹650 करोड़ की नकदी-शराब     |  

PM मोदी ने देश को दी गणतंत्र दिवस की बधाई, बोले- 'ये भारत की आन-बान और शान का प्रतीक...

भारत आज अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। देश भर में गणतंत्र का जश्न है। पूरा देश तिरंगे के रंग से जगमग हो उठा है। राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आज परेड की भव्य तैयारी की गई है। रिपब्लिक डे परेड में आज जमीन से आसमान तक देश का शौर्य दिखेगा। ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर ग्रैंड परेड की तैयारी है। कर्तव्य पथ पर आज जब सेना के जवान कदमताल कर निकलेंगे तो देशवासियों का सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा। इसके साथ ही कर्तव्य पथ पर राज्यों की झांकियों की सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखेगी। अब इस अवसर पर भारत के प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी ने भी देश के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। 

गणतंत्र दिवस के अवसर पर PM मोदी ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर ट्वीट कर के कहा- "सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत बधाई। भारत की आन-बान और शान का प्रतीक यह राष्ट्रीय महापर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे। विकसित भारत का संकल्प और अधिक सुदृढ़ हो, यही कामना है।"

पीएम मोदी ने आगे कहा- "गणतंत्र दिवस हमारी स्वतंत्रता, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों का सशक्त प्रतीक है। यह पर्व हमें एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ने की नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है। पारतन्त्र्याभिभूतस्य देशस्याभ्युदयः कुतः। अतः स्वातन्त्र्यमाप्तव्यमैक्यं स्वातन्त्र्यसाधनम्॥"