Breaking News

बिहार सीएम नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल को बुलाई कैबिनेट की बैठक     |   कर्नाटक कांग्रेस के करीब 30 विधायक दिल्ली के लिए रवाना     |   पश्चिम बंगाल: नेताजी के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस ने टीएमसी जॉइन की, बीजेपी से इस्तीफा     |   बिहार में नए सीएम बनाने की कवायद तेज, शिवराज सिंह चौहान ऑब्जर्वर बनाए गए     |   मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन     |  

प्रधानमंत्री मोदी और जर्मन चांसलर ने 'अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव' का किया उद्घाटन

Gujarat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने गुजरात दौरे के तीसरे और अंतिम दिन भारत-जर्मनी संबंधों को मजबूत करने के लिए जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के साथ रणनीतिक और द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। यह जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज का पहला भारत दौरा है, जिसमें वह सीधे गुजरात के अहमदाबाद पहुंचे हैं।

गुजरात पहुंचने पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जर्मन चांसलर का स्वागत किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि महात्मा गांधी की धरती और प्रधानमंत्री मोदी के गृह राज्य में उनका हार्दिक स्वागत है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह दौरा भारत-जर्मनी रिश्तों को और मजबूत करेगा।

प्रधानमंत्री मोदी और चांसलर मर्ज ने साबरमती आश्रम का दौरा किया। इस दौरान मर्ज ने गांधीजी के निवास हृदयकुंज में चरखा कातते हुए भी देखा और विजिटर्स बुक में संदेश लिखा। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी की आज़ादी, अहिंसा और मानवता की सीख आज भी पूरी दुनिया को प्रेरणा देती है और भारत व जर्मनी के लोगों को दोस्ती के सूत्र में बांधती है।

इसके बाद दोनों नेता साबरमती रिवरफ्रंट पहुंचे, जहां उन्होंने ‘अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव’ का उद्घाटन किया। इस मौके पर दोनों नेताओं ने खुद भी पतंग उड़ाई। महोत्सव में प्रधानमंत्री मोदी और चांसलर मर्ज की तस्वीरों वाली पतंगें, मित्र देशों के झंडे और धार्मिक आकृतियों वाली रंग-बिरंगी पतंगें आकर्षण का केंद्र रहीं।

प्रधानमंत्री मोदी और जर्मन चांसलर ने आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया और मौजूद लोगों का अभिवादन किया। दोनों नेताओं ने इस सांस्कृतिक आयोजन की सराहना की, जो हर साल देश-विदेश से बड़ी संख्या में लोगों को आकर्षित करता है।