केरल के वायनाड में आई आसमानी आफत में करीब 300 से ज्यादा लोगों की अब तक मौत हो गई है. कई घर तबाह हो गए, तबाही के इस मंजर को लेकर विपक्ष ने केंद्र सरकार को घेरने का काम किया है. विपक्ष का कहना है कि वायनाड की आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाना चाहिए. कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी जो वायनाड के सांसद भी रहे वो लगातार इस मांग को उठा रहे हैं कि वायनाड की आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए.