Breaking News

'मिशन दृष्टि' की कामयाबी पर बोले PM मोदी- युवाओं ने कर दिखाया कमाल     |   ईरान और ओमान के विदेश मंत्रियों की फोन पर बातचीत, क्षेत्रीय हालात पर चर्चा     |   झारखंड कांग्रेस की 36 सदस्यीय राजनीतिक समिति गठित     |   ईरान और जर्मनी के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बातचीत, क्षेत्रीय हालात पर चर्चा     |   उरी-बारामूला नेशनल हाईवे पर भूस्खलन, यातायात पूरी तरह बाधित     |  

झारखंड विधानसभा के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, रांची में नौ घंटे का बंद शुरू, सरकार ने सख्त कार्रवाई का दिया भरोसा

बीजेपी नेता अनिल महतो टाइगर की हत्या के एक दिन बाद गुरुवार को बीजेपी, एजेएसयू और दूसरे संगठनों ने गुरुवार को रांची में प्रदर्शन किया। झारखंड विधानसभा के बाहर बीजेपी और एजेएसयू के नेताओं ने कानून-व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग की। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा, "हमारी सिर्फ एक मांग है – राज्य में कानून-व्यवस्था को सही किया जाए।" 

वहीं, बीजेपी विधायक पूर्णिमा साहू ने सवाल उठाया,"क्या झारखंड में कोई भी सुरक्षित नहीं है? सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए।" इस बीच, झारखंड सरकार ने कहा कि हत्या की गहराई से जांच होगी और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

बुधवार को बीजेपी के रांची ग्रामीण जिला महासचिव और पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल महतो टाइगर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सुबह से ही प्रदर्शनकारी हरमू, धुर्वा और पिस्का मोड़ जैसी जगहों पर झंडे लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।