Breaking News

मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट: गुजरात, कोंकण और गोवा के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट     |   राम मंदिर दान काउंटिंग में बड़ा बदलाव, कर्मचारियों के लिए 'नो-पॉकेट' ड्रेस कोड लागू     |   बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लखनऊ पहुंचे     |   खामेनेई की अंतिम विदाई के दौरान ईरानी लोगों ने "अमेरिका मुर्दाबाद" के नारे लगाए     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन: आरोपी अविनाश शुक्ला की ब्रेजा कार जब्त     |  

कोर्ट में चल रही थी ऑनलाइन सुनवाई…चल गया अश्लील वीडियो

कोर्ट की ऑनलाइन सुनवाई के दौरान अश्लील वीडियो चलने के मामले में खूब आ रहे हैं. एक हफ्ते पहले ही कर्नाटक हाई कोर्ट की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हो रही सुनवाई में अश्लील वीडियो दिखाए जाने की घटना सामने आई थी. राज्य में एक बार फिर ऐसी ही घटना सामने आई है. हाई कोर्ट के बाद एक और अदालती कार्यवाही के दौरान अश्लील वीडियो दिखाया गया है. कर्नाटक राज्य प्रशासनिक न्यायाधिकरण (KSAT) के वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान एक अश्लील वीडियो दिखाया गया. ऑनलाइन सुनवाई के दौरान अश्लील वीडियो चलने से जज भी हैरान रह गए. आनन-फानन में कोर्ट की ऑनलाइन कार्यवाही को बंद करना पड़ा.